[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी किसानों को समय पर बीज व खाद उपलब्ध करायें : डीसी

किसानों को समय पर बीज व खाद उपलब्ध करायें : डीसी

0
किसानों को समय पर बीज व खाद उपलब्ध करायें : डीसी

प्रतिनिधि, खूंटी.

उपायुक्त जावेद हुसैन ने कृषि, भूमि संरक्षण और आत्मा विभाग की समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. उन्होंने खाद और बीज विक्रेताओं के साथ चर्चा की. डीसी ने सभी खाद और बीज विक्रेताओं को समय पर यूरिया का उठाव सुनिश्चित करने तथा इ-पॉश मशीन के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज का वितरण पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया. बैठक में डीलरों ने खाद और बीज वितरण के दौरान आनेवाली विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. उपायुक्त ने उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने कृषि, भूमि संरक्षण एवं आत्मा विभाग से संचालित योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी सहित अन्य उन्नत फसलों की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर किसानों से नियमित संवाद स्थापित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिये. जिले में बंद पड़े लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं को शीघ्र चालू करने को कहा. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

जेएसएलपीएस का समाहरणालय में आम उत्सव :

समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्सव-सह-क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया. जिसमें उपायुक्त जावेद हुसैन ने आम प्रदर्शनी का अवलोकन किया. किसानों से आम उत्पादन, गुणवत्ता, विपणन और बाजार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में उत्पादित आम अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए विशेष पहचान रखता है. आवश्यकता है कि किसानों को संगठित कर बेहतर विपणन व्यवस्था, ब्रांडिंग व मूल्य संवर्धन से जोड़ा जाये. प्रदर्शनी में किसानों ने मालदा, आम्रपाली, लंगड़ा सहित अन्य उन्नत किस्म के आमों को प्रदर्शित किया. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, डीपीएम जेएसएलपीएस मनीषा कुमारी, परियोजना निदेशक मनरेगा सहित अन्य उपस्थित थे.

कृषि, भूमि संरक्षण और आत्मा विभाग की समीक्षा बैठकB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel