सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें

बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को लेकर सोमवार को विधायक सुदीप गुड़िया के आवास पर जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई.

By SATISH SHARMA | June 15, 2026 10:02 PM

प्रतिनिधि, तोरपा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के खूंटी जिला के बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को लेकर सोमवार को विधायक सुदीप गुड़िया के आवास पर जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें 17 जून को नगर भवन खूंटी में होनेवाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सम्मेलन के आयोजन स्थल, मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत, नगर सज्जा, परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. विधायक सुदीप गुड़िया व जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो. इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क करें. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी. उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन को मजबूती मिलती है.

एसआइआर पर चर्चा :

एसआइआर को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गयी. विधायक व जिलाध्यक्ष ने एसआइआर कार्य को गंभीरता से लेने का आह्वान किया. उन्होंने बीएलओ व पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को तेज करने को कहा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बेवजह किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे, इसका ख्याल रखें. बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, वीरेन कंडुलना, बिरजो कंडुलना, जेम्स आइंद, जयदीप तोपनो, राहुल केशरी, फिरोज खान, मुकेश सिंह, शिशिर तोपनो, पुष्पा गुड़िया, नेली डहंगा, पूनम बारला, असलम अंसारी, विश गुड़िया, जोलेन बारला, सुलेमान गुड़िया सहित तोरपा, रनिया, बानो व कर्रा के जरियागढ़, गोविंदपुर आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्मेलन की तैयारी में जुटे झामुमो कार्यकर्ता, की बैठकB