चंदन कुमार :::खूंटी. जिले में कई ऐसे गांव और टोले हैं, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है. आजादी के 80 साल होने वाले हैं. इसके बाद भी ऐसे गांव के लोग आज तक अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं. हालांकि यह अंधेरा अधिक दिनों तक नहीं रहनेवाला है. आने वाले कुछ समय में ऐसे गांवों से अंधेरा दूर होगा. इन गांवों तक मुख्यमंत्री उज्जवला ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण किया जा रहा है. योजना के तहत कई गांवों तक पोल गाड़ने और बिजली तार खींचे जाने का काम चल रहा है. वहीं शहर के ऐसे ऐसे मोहल्ले जहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली खींची गई है उनके स्थान पर भी बिजली का पोल लगाया जायेगा. इसके लिए सरकार को सूची भेजी गयी है. जिसकी स्वीकृति मिल गयी है.