[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें : डीसी

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें : डीसी

0
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें : डीसी

खूंटी. समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने योजनाओं के बेहतर संचालन और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. कहा कि आम लोगों को सुचारू और नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ईएसआर-1 और ईएसआर-2, इंटेक वेल, पाइपलाइन विस्तार तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी ली. अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने अड़की प्रखंड के उलिहातू क्षेत्र में नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें. उपायुक्त ने पेयजल योजनाओं के माध्यम से जिले के शत-प्रतिशत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने के लिए कहा. इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के योजनाओं की भी समीक्षा की. उन्होंने सेग्रीगेशन शेड और ट्राई साइकिल के प्रभावी उपयोग, मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट, गोवर्धन गैस परियोजना तथा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के सफल क्रियान्वयन करने के लिए कहा. ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्वच्छता गतिविधियों में जनसहभागिता बढ़ाने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला एवं प्रखंड समन्वयक एवं अन्य उपस्थित थे.

स्लग :::: समाहरणालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा की गयी

उलिहातू में नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति करें

विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सीएचसी-पीएचसी को पेयजल योजनाओं से जोड़ने का निर्देशB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel