[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होने दें : डीसी

गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होने दें : डीसी

0
गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होने दें : डीसी

खूंटी. जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक नौ मई को सांसद कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में की जायेगी. बैठक के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. इसमें उपायुक्त ने पूर्व के बैठक की कार्यवाही का अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने जेएसएलपीएस, मुआवजा भुगतान, पेयजल एवं स्वच्छता, जल पथ प्रमंडल, लघु सिंचाई, सहकारिता, आपूर्ति, विद्युत, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, एनएच, राजस्व, खेल, कल्याण, नगर पंचायत एवं परिवहन सहित अन्य विभागों के मामलों की जानकारी ली. जिन विभागों द्वारा अब तक निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया है तथा कोई ठोस कारण प्रस्तुत नहीं किया गया है, उन विभागों के पदाधिकारियों को अविलंब शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और नगर पंचायत के सिटी मैनेजर को आपसी समन्वय के साथ जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा खराब चापाकलों की समय पर मरम्मत करने के लिए कहा. आम लोगों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर को सक्रिय रखने और शिकायत प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि कहां भी गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या उत्पन्न नहीं होने दें. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा के नियमित उठाव और समुचित प्रबंधन करने के लिए कहा. उपायुक्त ने प्रत्येक घर से नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए कहा. सिविल सर्जन से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता की जानकारी ली. कहा कि जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें. विद्यालयों में प्रत्येक तीन माह में बच्चों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिले के स्कूलों और कॉलेजों के जर्जर भवनों की सूची तथा रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने और योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाने के लिए कहा. कल्याण विभाग अंतर्गत स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण की प्रगति की उपायुक्त ने समीक्षा की. बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, डीसीएलआर सहित अन्य उपस्थित थे.

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिया निर्देशों के अनुपालन का निर्देश

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक नौ कोB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel