जिला परिवहन कार्यालय को मिला द्वितीय पुरस्कार
खूंटी के जिला परिवहन कार्यालय को गुड समरीटन अवार्ड निर्गत करने में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है.
By CHANDAN KUMAR |
February 1, 2026 5:23 PM
खूंटी.
खूंटी के जिला परिवहन कार्यालय को गुड समरीटन अवार्ड निर्गत करने में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रांची में होटल बीएनआर में शनिवार को आयोजित सड़क सुरक्षा सेमिनार में खूंटी परिवहन कार्यालय को पुरस्कृत किया गया. सेमिनार में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पूरे माह जागरूकता कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारीक, मोटरयान निरीक्षक शाहनवाज, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक को परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने पुरस्कार दिया. जिले के वरीय अधिकारियों ने इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय को बधाई दिया है. गौरतलब हो कि विभाग ने जिलेभर में नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला आदि आयोजित किये. चौक-चौराहों और अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा पुष्प अभियान चलाया गया. वहीं हॉकी मैच, स्वास्थ्य शिविर, रन फॉर रोड सेफ्टी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये....
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
