[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी मतदाता अवश्य मतदान करें : डीसी

मतदाता अवश्य मतदान करें : डीसी

0
मतदाता अवश्य मतदान करें : डीसी

जिला प्रशासन चला रहा जागरूकता अभियान

खूंटी़

जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत को 80 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का प्रयास कर रहा है. इसके लिए जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत वैसे मतदान केंद्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जहां पिछले चुनाव में कम मतदान हुए थे. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने मंगलवार को खूंटी के मारंगहातू गांव का भ्रमण किया. जहां पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ था. मारंगहातू में उपायुक्त की अध्यक्षता में बूथ जागरूकता दल की बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. मतदान के लिए योग्य जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में किसी वजह से नहीं जुड़ पाया है, वे फॉर्म-छह भरकर जमा कर सकते हैं. छूटे हुए योग्य नागरिक नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की भी मदद ले सकते हैं. वोटर हेल्पलाइन एप व सक्षम एप की जानकारी भी दी गयी. उन्होंने मतदान के उपयोगिता से अवगत कराया. ज्ञात हो कि विगत चुनाव में मारंगहातु में 10 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ था. मौके पर एसडीओ अनिकेत सचान, बीडीओ ज्योति कुमारी, सीओ जया शंखी मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel