मुरहू में झामुमो की बैठक, एसआइआर व जनगणना पर चर्चा

झारखंड मुक्ति मोर्चा मुरहू प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन डूडरी में हुई.

By SATISH SHARMA | April 28, 2026 6:35 PM

खूंटी. झारखंड मुक्ति मोर्चा मुरहू प्रखंड के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन डूडरी में हुई. बैठक में पार्टी के सांगठनिक मुद्दों के अलावा एसआईआर एवं जनगणना को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में विधायक रामसूर्या मुंडा एवं जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद उपस्थित थे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने एसआइआर को लेकर गठित बीएलए के कार्यों एवं एसआइआर में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर सजग रहने की जरूरत है. किसी भी तरह से योग्य मतदाताओं का नाम नहीं कटना चाहिए. बैठक में जिला सचिव सुशील पाहन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, स्नेहलता कंडुलना, मनोज मंडल, उषा धान, सानिका बोदरा, प्रकाश मुंडा,कुंवर सिंह मुंडरी, अमरनाथ मुंडा, मकसूद अंसारी, शंकर सिंह मुंडा,कमलेश महतो, शिशिर तोपनो, अर्चना नाग, मोनिका सोय, सुसारी मुंडू, अनीता मुंडू आदि उपस्थित थे.

एसआइआर को लेकर सजग रहें बीएलए : जिलाध्यक्ष