[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी पिता ने पढ़ाई छुड़ा कर बेटे को काम पर लगाया, शिक्षकों ने की आपत्ति

पिता ने पढ़ाई छुड़ा कर बेटे को काम पर लगाया, शिक्षकों ने की आपत्ति

0
पिता ने पढ़ाई छुड़ा कर बेटे को काम पर लगाया, शिक्षकों ने की आपत्ति

रनिया. रनिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय बनई में अध्ययनरत एक छात्र को उसके पिता ने काम करने के लिए राउरकेला भेज दिया है. छात्र मैट्रिक का परीक्षा देने वाला था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जॉर्ज टोप्पो ने बताया कि इस संबंध में जब छात्र के पिता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आपको क्या मतलब है. हम अपने बच्चे को कहीं भी भेज सकते हैं और उसे स्कूल वापस भेजने से साफ इनकार कर दिया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि वह छात्र अत्यंत गरीब परिवार से है. जिस कारण उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च विद्यालय स्तर पर शिक्षकों द्वारा वहन किया जाता रहा है. मैट्रिक तक पढ़ाई जारी रखने के लिए उसे लगातार जागरूक किया गया. मैट्रिक परीक्षा के लिए पंजीयन की राशि भी स्वयं प्रधानाध्यापक ने ही जमा किया था. इसके बावजूद परीक्षा के समय उसे राउरकेला भेज दिया गया. इस मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापक ने थाना में लिखित आवेदन देकर छात्र को वापस लाने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel