आम्रेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु
शिवरात्रि के अवसर पर आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.
By CHANDAN KUMAR |
February 15, 2026 7:36 PM
खूंटी. शिवरात्रि के अवसर पर आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध को पूजा-अर्चना की. पूरे दिन आम्रेश्वर धाम में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा. आम से लेकर खास तक पूजा करने के लिए आम्रेश्वर धाम पहुंचे. जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर पर जलार्पण किया. वहीं आम्रेश्वर धाम परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किये. पूजन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं शाम में चार प्रहर पूजा का आयोजन किया गया. पूजा को लेकर आम्रेश्वर धाम में विशेष साज-सजावट किया गया था. पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा.
...
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
