चैती छठ पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर तमाड़ क्षेत्र में लौवा-भात का प्रसाद ग्रहण किया गया.

By SHUBHAM HALDAR | March 22, 2026 6:27 PM

तमाड़. चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर तमाड़ क्षेत्र में लौवा-भात का प्रसाद ग्रहण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य और छठी मइया की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के बाद सामूहिक रूप से लौवा-भात का प्रसाद वितरण किया गया. जिसे भक्तों ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया. भक्त आनंद साहू ने कहा कि चैती छठ पूजा हमारे जीवन में आस्था और अनुशासन का संदेश देती है. उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर लौवा-भात ग्रहण करना एक विशेष परंपरा है. जो समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करता है.