[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी उलिहातू को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करें : बीएमएस

उलिहातू को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करें : बीएमएस

0
उलिहातू को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करें : बीएमएस

तोरपा . भारत मुंडा समाज ने राष्ट्रपति से मांग की है कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू को एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित कराया जाये. भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन एवं महासचिव नूतन पाहन ने इस संबंध में एक मांगपत्र राष्ट्रपति को भेजा है. इस सम्बन्ध में भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन ने बताया कि समाज के एक प्रतिनिधिमंडल उलिहातू गांव पहुंचकर यहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य की स्थापना सन् 2000 ई. में हुई है. लेकिन अलग झारखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थल उलिहातू का जितना विकास होना चाहिए नहीं हुआ है. इस गांव के लोग आज भी काफी गरीबी की स्थिति में अपना जीवन बसर कर रहे हैं. जीविका के लिये कृषि और वनोपज पर ही निर्भर रहते हैं. यह गांव पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां की जमीनें पथरीली और बंजर किस्म की हैं, जिसके कारण खेती ठीक से नहीं हो पाती है. लोगों के लिए कोई स्थानीय स्तर पर रोजी-रोजगार की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है. फलतः यहां के ग्रामीण लोग अपने रोजी रोजगार के लिए वनोपज पर निर्भर रहते हैं या पलायन कर जाते है. पलायन में गांव के बच्चे भी शामिल होते हैं, जिसके कारण यहां के बच्चे पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाते हैं. गांव में एक आवासीय विद्यालय होने के बौजूद भी नहीं पढ़ पाते हैं. यहां के विकास के लिए कोई ठोस योजना उपलब्ध नहीं है. उन्होंने मांग की कि उलिहातू के विकास के लिये एक ठोस योजना बनायी जाये, ताकि यह गांव एक आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel