[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी जमीन अधिग्रहण का मुआवजा देने की मांग, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

जमीन अधिग्रहण का मुआवजा देने की मांग, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

0
जमीन अधिग्रहण का मुआवजा देने की मांग, नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधि, बुंडू.

बुंडू से राहे-बंता तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य के लिए के लिए प्रखंड स्थित खुदीमधुकम गांव में जमीन का अधिग्रहण किया गया है. जिसमें आरएस खतियान के रैयत यादव चंद्र महतो, दिनेश्वर महतो, राज किशोर महतो, नंद किशोर महतो, रामेश्वर महतो, पुष्कर महतो, परमेश्वर महतो, तारकेश्वर महतो, विक्रम सिंह मुंडा, बुधराम मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, गणेश मुंडा आदि रैयतों की जमीन को अधिग्रहित किया गया है. गौरतलब हो कि भू-अर्जन विभाग की ओर से विज्ञप्ति निकाल कर अधिग्रहण की गयी जमीन का मुआवजा देने को लेकर सूची निकाली गयी है, लेकिन रेलाडीह और खुदीमधुकम गांव का नाम लिस्ट में नहीं है. जिससे रैयत चिंतित हैं. प्रभावित रैयत कहते हैं की विभाग और संवेदक छल कर रहे हैं. सड़क निर्माण के लिए जमीन ले ली गयी, लेकिन मुआवजा देने की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. ग्रामीणों ने विरोध कर सड़क निर्माण कार्य को बंद करने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों का कहना है मुआवजा नहीं मिला तो सड़क निर्माण नहीं होने देंगे. प्रभावित ग्रामीणों ने उपायुक्त रांची से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है.

बुंडू के रेलाडीह और खुदीमधुकम के ग्रामीणों की अधिग्रहित की गयी है जमीनB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel