रनिया में आंधी-तूफान से नुकसान
दर्जनों गांवों में सोमवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश से भारी नुकसान हुआ है.
By CHANDAN KUMAR |
May 25, 2026 6:20 PM
रनिया. रनिया प्रखंड के तांबा पंचायत अंतर्गत बेल्सियागढ़, तमन्ना बड़का टोली, ब्लॉक चौक, हरासुकू रनिया सहित दर्जनों गांवों में सोमवार को तेज आंधी-तूफान और बारिश से भारी नुकसान हुआ है. तेज हवा के कारण कई घरों के एस्बेस्टस छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गये. जबकि दर्जनों पेड़ टूटकर सड़क और घरों पर गिर पड़े. रनिया ब्लॉक चौक स्थित स्टैंड में खड़े उत्तम सिंह के ऑटो पर पेड़ गिर गया. जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं तांबा-उशराम पथ पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ. ग्रामीणों के अनुसार आंधी से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग ने प्रभावित लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आंधी-तूफान से जिन लोगों का नुकसान हुआ है. वे प्रखंड मुख्यालय में आवेदन जमा करें.
...
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
