कर्रा में आंधी-तूफान से नुकसान
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को तेज आंधी-तूफान आने से काफी नुकसान हुआ है
By CHANDAN KUMAR |
March 28, 2026 6:31 PM
कर्रा.
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को तेज आंधी-तूफान आने से काफी नुकसान हुआ है. आंधी-तूफान के कारण कोरकोटा कदल गांव निवासी पोगो मुंडा के घर का एसबेस्टस उड़ गया. जिससे पोगो मुंडा के परिवार के लिए बड़ी मुश्किल उत्पन्न हो गयी है. रात में दूसरे के घर में पनाह लेना पड़ा. सूचना मिलने पर शनिवार सुबह को छाता पंचायत के मुखिया सुखराम मुंडा कोरकोटा कदल पहुंचे. उन्होंने पोगो मुंडा के परिवार से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त घर के नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय कर्रा में आवेदन देने के लिए कहा. आंधी-तूफान से कर्रा-खूंटी और कर्रा-धुर्वा मुख्य सड़क किनारे लगे दर्जनों पेड़ टूट कर गिर गये. जिससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी. वहीं ग्रामीणों ने पेड़ टूटे डालियों को हटाकर सड़क को साफ किया. आंधी-तूफान के कारण 24 घंटों से बिजली व्यवस्था बाधित है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है....
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
