[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी जिला प्रशासन की पहल पर हुई बैठक में दोनों पक्ष के लोगों में बनी सहमति

जिला प्रशासन की पहल पर हुई बैठक में दोनों पक्ष के लोगों में बनी सहमति

0
जिला प्रशासन की पहल पर हुई बैठक में दोनों पक्ष के लोगों में बनी सहमति

खूंटी. मुरहू में रामनवमी और रामनवमी के अगले दिन हुई पत्थरबाजी के बाद उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने सकारात्मक पहल की है. मंगलवार को स्थानीय परिसदन भवन में जिला प्रशासन की पहल पर उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में मुरहू के दोनों पक्ष तथा केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी. बैठक में मुरहू के दोनों पक्ष के लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखा. वहीं खूंटी केंद्रीय रामनवमी महासमिति के पदाधिकारियों ने भी अपनी बातों को रखा. जिसमें सभी ने अष्टमी के दिन मुरहू के मस्जिद मोहल्ले में शुरू हुए विवाद से लेकर अब तक हुए घटनाक्रमों को रखा. इस दौरान सभी ने शांति-व्यवस्था बहाल रखने पर सहमति जतायी. वहीं पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने तथा निर्दोष लोगों को गिरफ्तार नहीं करने का मांग रखी गयी. इस पर डीसी आर रॉनिटा ने कहा कि जो भी कार्रवाई होगी, निष्पक्ष तरीके से होगी. दुकानों को बंद रखने की जरूरत नहीं है. दुकानें बंद रहने से आम लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने सभी से दुकान खोलने की अपील की. जिसके बाद सभी ने बंद को समाप्त करने का निर्णय लिया. उपायुक्त ने कहा कि मुरहू में अभी धारा 163 एक सप्ताह तक जारी रहेगा. पुलिस लगातार गश्त लगाती रहेगी. दुकान खुली रहेंगी, लेकिन किसी प्रकार की गैदरिंग और मीटिंग नहीं करें. एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि जिस समाज में पुलिस की आवश्यकता न हो, वहीं अच्छा समाज होता है. उन्होंने कहा कि बंद से सभी को नुकसान है. आगे कहा कि पुलिस जो भी कार्रवाई करेगी, वह सबूत के आधार पर होगा. जो नाम आये हैं और उनको लगता है कि वे शामिल नहीं थे, तो आवेदन दें. उस पर भी जांच की जायेगी, लेकिन जो लोग सक्रिय रूप से शामिल थे, उन पर कार्रवाई होगी. निर्दोष लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. उन्होंने भरोसा दिया कि अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी. मौके पर एसडीओ दीपेश कुमारी, एसडीपीओ वरुण रजक, मुरहू बीडीओ रंजीत कुमार लाल, मुरहू सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, खूंटी सीओ प्रदीप कुमार, केंद्रीय रामनवमी महासमिति खूंटी के अध्यक्ष अनूप साहू, महामंत्री जितेंद्र कश्यप, विनोद जायसवाल, आनंद कुमार, मुरहू महासमिति के अध्यक्ष विजय कुमार, कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, नईमुद्दीन खान, बबलू खान सहित कई लोग उपस्थित थे.

बंद समाप्ति की घोषणा

उपायुक्त आर रॉनिटा के साथ बैठक के बाद केंद्रीय रामनवमी महासमिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने अनिश्चितकालीन बंद को समाप्त किये जाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि सभी अपनी-अपनी दुकानें खोल सकते हैं. इसके बाद खूंटी और मुरहू की कई दुकानें खुल गयीं. दुकानें खुलने से लोगों ने राहत महसूस किया है.

स्लग ::: निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होने का दिया भरोसा, बंद समाप्ति की घोषणा

मुरहू में धारा 163 अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगी, जारी रहेगी पुलिस की गश्तीB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel