[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करें

लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करें

0
लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करें

प्रतिनिधि, खूंटी.

उपायुक्त जावेद हुसैन ने शनिवार को अड़की प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने अड़की प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विकास योजनाओं की समीक्षा की. विभिन्न आवास योजना के तहत किस्त भुगतान, जियो टैगिंग और आवास निर्माण की स्थिति का जायजा लिया. लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान करने, आवासों की जियो टैगिंग करने, निर्माणाधीन और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के कार्य पर नाराजगी व्यक्त की. उसे क्षेत्र में सक्रिय रहकर कार्य करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी करने को कहा. उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत इ-केवाइसी करने व मनरेगा के तहत उपायुक्त ने पूर्ण योजनाओं की रिपोर्ट देने को कहा. आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने तथा भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग में उपायुक्त ने बीइओ को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने के और शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, विद्यार्थियों का अपार आइडी और आधार निर्माण कार्य पूरा करने, पात्र स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करने, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने का निर्देश दिया. समाज कल्याण विभाग में उपायुक्त ने एक माह के अंदर सेविका और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती करने, 15वें वित्त आयोग की राशि से योजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा. उपायुक्त ने ज्ञान केंद्रों में आवश्यक पुस्तक रखने और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी करने, चापानल की मरम्मत करने, विद्युत विभाग को सभी टोले और बस्ती तक विद्युतीकरण करने को कहा. मौके पर डीडीसी प्रवीण कुमार प्रकाश, एसडीओ दीपेश कुमारी, एसी सुषमा लकड़ा, डीपीआरओ प्रमोद राम, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, बीडीओ ज्योति कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

सीएचसी का किया निरीक्षण :

उपायुक्त जावेद हुसैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अड़की का निरीक्षण किया. उन्होंने आपातकालीन मामलों और रेफर किये गये मरीजों की समीक्षा की. कहा कि बिना उचित कारण के मरीजों को रेफर नहीं करें. उन्होंने वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला, डिस्पेंसरी, कोल्ड स्टोरेज सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान प्रयोगशाला में तकनीशियन के अनुपस्थित पाये जाने पर उन्होंने उससे स्पष्टीकरण पूछने और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा. रोस्टर के अनुसार चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने अड़की प्रखंड स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय हुंठ का निरीक्षण किया.

उपायुक्त जावेद हुसैन ने बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

लाभुक समय पर किस्त भुगतान करें, आवासों की जियो टैगिंग करें

शिक्षक और विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें

एक माह के अंदर सेविका और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती करेंB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel