कर्रा. कर्रा प्रखंड परिसर में मंगलवार को भाजपा द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं, राज्य सरकार की कथित वादा-खिलाफी तथा हाल ही में आये आंधी-तूफान से हुए नुकसान को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा की एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम बीडीओ स्मिता नगेशिया को ज्ञापन सौंपा. मौके पर विनय गुप्ता, बिनोद सोनी, किशोर बडाईक, सुधीर सिंह, ज्ञान रंजन सिंह, विष्णु सोनी, सीमा देवी, नीलांबर सिंह, रामलखन सिंह, बाल किशुन महतो, कलिंदर राम, बिरेंद्र राम, अमन सौरभ, प्रेम कुमार, राज सिंह, सतीश सिंह आदि उपस्थित थे.