बाइक में लगी आग, जल कर राख
खूंटी थाना के समीप मंगलवार की सुबह एक बाइक पल्सर एनएस 200 में अचानक आग लग गयी.
By CHANDAN KUMAR |
April 28, 2026 6:46 PM
खूंटी. खूंटी थाना के समीप मंगलवार की सुबह एक बाइक पल्सर एनएस 200 में अचानक आग लग गयी. जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. आग में जलने से बाइक पूरी तरह से बर्बाद हो गयी. घटना में बाइक सवार कर्रा थाना क्षेत्र के जोबे गांव निवासी अरुण कच्छप अपनी भाभी पूनम बारला के साथ उसी बाइक में सवार होकर भंडरा से खूंटी आ रहे थे. इसी क्रम में थाना के समीप बाइक के निचले हिस्से में आग लग गयी. बाइक सवार दोनों ने बाइक से कूद कर खुद को बचाया लेकिन देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलकर खत्म हो गयी. पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में बाइक की टंकी से पेट्रोल के रिसाव से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
