तोरपा में कार्यकर्ताओं से मिले अर्जुन मुंडा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को तोरपा पहुंचे.

By SATYAPRAKASH PATHAK | January 25, 2026 7:53 PM

तोरपा. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को तोरपा पहुंचे. उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं ने उन्हें संगठन व क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी. श्री मुंडा स्थानीय समस्याओं के निबटारे को लेकर प्रयास का आश्वासन दिया. इसके पूर्व अर्जुन मुंडा का तोरपा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. श्री मुंडा का स्वागत करनेवालों में भाजपा खूंटी जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध गुप्ता, कलीम खान, निखिल कंडुलना, नीरज पाढ़ी, अजीत राय, नीरज जायसवाल, आलोक जायसवाल, दीपक तिग्गा, संजय नाग, बिनोद भगत, निशांत जायसवाल, पवन गुप्ता आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है