[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी राजस्व का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करें : डीसी

राजस्व का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करें : डीसी

0
राजस्व का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करें : डीसी

खूंटी. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग और भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में उपायुक्त ने खनन, उत्पाद, नगर पंचायत, मत्स्य, अवर निबंधक, श्रम, विद्युत, राजस्व समेत अन्य विभागों द्वारा किए गये राजस्व संग्रहण के मासिक प्रतिवेदन की समीक्षा की. उन्होंने सभी विभागों से उनके वार्षिक लक्ष्य और विगत माह के प्रदर्शन की जानकारी ली और निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने का निर्देश दिया. बैठक में राजस्व विभाग के अंतर्गत भू-लगान और सेस संग्रहण प्रतिवेदन की भी समीक्षा की. सभी अंचल अधिकारियों को अपने दायित्वों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. दाखिल-खारिज और जाति-आवासीय प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों की समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि कोई भी मामला निर्धारित समय सीमा से अधिक लंबित न रहे. प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने सक्सेशन म्यूटेशन, परिशोधन ग्रिवांस, सर्टिफिकेट केस, अवैध जमाबंदी समेत अन्य की समीक्षा की. सभी अंचल अधिकारियों को अपने अपने अंचल कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के दो दिन विशेष कैंप का आयोजन कर आमजनों की समस्याओं का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया. बैठक में एसी परमेश्वर मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, डीसीएलआर अरविंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग व भू-अर्जन के कार्यों की समीक्षा

अंचल कार्यालय में सप्ताह के दो दिन विशेष कैंप लगाने का निर्देशB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel