150 बच्चों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण किया

आरसी चर्च तोरपा में गुरुवार को 150 बच्चों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण किया.

By SATYAPRAKASH PATHAK | May 28, 2026 8:03 PM

तोरपा. आरसी चर्च तोरपा में गुरुवार को 150 बच्चों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मिस्सा की गयी तथा प्रभु येशु की महिमा में भजन गाये गये. मिस्सा अनुष्ठान पल्ली पुरोहित हीरालाल हुनीपूर्ति की अगुवाई में संपन्न हुआ. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रभु येशु के बताये मार्ग पर चलने और उनके बताये अनुसार कार्य करने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रभु येशु के शरीर को स्वयं में ग्रहण करें. ऐसा करने से हम सारे पापों से छुटकारा पाते हैं. उन्होंने बच्चों को बुराई से बचने के लिए भी कहा. उन्होंने कहा कि परम प्रसाद ग्रहण करने वाले बच्चे नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं. अनुष्ठान संपन्न कराने में फादर तेज कुमार लिंडा, फादर अजीत केरकेट्टा, फादर एंटोनी, फादर जॉन टोपनो, फादर मनीष बरला ने सहयोग किया. मौके पर ब्रदर, सिस्टर प्रसिंता टोपनो, संत टेरेसा की माता सिस्टर, सेक्रेटरी सिस्टर, कैथलिक सभा के पदाधिकारी, महिला संघ की बिमला टोपनो, सरोज टोपनो, सीमा लुगुन, प्रचारक आनंद मसीह टोपनो आदि सहित और काफी संख्या में विश्वासी गण उपस्थित थे.