[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड में 21 जून को बारिश के आसार, 26 तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट 

झारखंड में 21 जून को बारिश के आसार, 26 तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट 

0
झारखंड में 21 जून को बारिश के आसार, 26 तक आंधी-वज्रपात का अलर्ट 
बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून को झारखंड राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग (गढ़वा, पलामू और चतरा) में कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 22 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है.  

26 जून तक वज्रपात-आंधी के आसार 

मॉनसून के थोड़ा सक्रिय होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लगभग हर दिन एक से दो समय में बादल छाये रहने, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार हैं. जबकि उत्तर-पश्चिम भाग यानी गढ़वा, पलामू, चतरा में कहीं-कहीं गर्मी और उमस रहने की संभावना है. 24 जून को चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग एवं कोडरमा को छोड़ कर राज्य राज्य के शेष भाग में गर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जून तक राज्य में कहीं-कहीं आकाश में बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. 

गढ़वा में अब तक नहीं हुई बारिश

झारखंड में मॉनसून के प्रवेश किए 9 दिन बीत गए, लेकिन गढ़वा जिला में एक बूंद बारिश नहीं हुई है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक जून से 20 जून तक रांची में सामान्य से तीन प्रतिशत अधिक बारिश हो गई है. गढ़वा में इस दौरान सामान्य वर्षापात 59.6 मिमी है, यानी इस जिला में 100 प्रतिशत कमी आई है. रांची में इस दौरान सामान्य वर्षापात 97.2 मिमी है, जबकि अब तक 100.1 मिमी बारिश हो गई है. इसी तरह चतरा जिला में सामान्य बारिश 73.4 मिमी है. लेकिन अब तक इस जिला में तीन मिमी ही बारिश हो सकी है, यानी इस जिले में 96 प्रतिशत की कमी है. साहिबगंज में भी सामान्य से 97 प्रतिशत कम बारिश हुई है. शनिवार को भी रांची में 20 मिमी बारिश हुई, वहीं पश्चिमी सिंहभूम (जगन्नाथपुर) में 24 मिमी बारिश हुई. 

यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन

यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी

Previous article प्रिंस यादव को हिलसा में दी गई श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की उठाई गई मांग
Next article BPSC 70th Result: पहले असिस्टेंट कमिश्नर, अब SDM बनीं श्रद्धा पांडेय, जानिए BPSC टॉपर का पूरा सफर
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel