[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड के इन जिलों में 4 मई को होगी आंधी और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी 

झारखंड के इन जिलों में 4 मई को होगी आंधी और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी 

0
झारखंड के इन जिलों में 4 मई को होगी आंधी और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी 
झारखंड मौसम Image- Meteorological Centre, Ranchi)

Jharkhand Weather: बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से झारखंड का मौसम बदला हुआ है. पूर्व-पश्चिम की दिशा से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से मणिपुर तक छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और दक्षिण असम की ओर अग्रसर है. इससे झारखंड का मौसम बदला हुआ है. बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है. 

रांची के तापमान में गिरावट 

इस बदलाव के कारण शनिवार को रांची में 11 मिमी बारिश हुई, जबकि सबसे अधिक सिमडेगा में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इससे मौसम ठंडा हो गया है. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा.  

3 और 4 मई को बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती हैं, वहीं वज्रपात की भी संभावना है. लेकिन 4 मई को राज्य के नौ जिलों मसलन गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कई जगहों पर बादल गरजने, वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, अन्य जिलों में बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

आगे भी बादल छाए रहेंगे 

मौसम विभाग के अनुसार, 5-8 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ तेज हवा (40-50 kmph) और वज्रपात होने की संभावना है. 

Jharkhand Weather 1
झारखंड के इन जिलों में 4 मई को होगी आंधी और बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी  3

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें:झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

Previous article सरकारी हो या प्राइवेट, ये बैंक सीनियर सिटीजन्स को दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
Next article राजस्थान में टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel