[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान

0
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान
झारखंड मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ से लोगों को बुधवार से राहत मिली. केवल मेदिनीनगर को छोड़ कर अन्य सभी जिलों के तापमान में गिरावट रही. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में अगले पांच दिनों तक 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी. 

कई जिलों में हुई बारिश 

बुधवार को खूंटी में 30 मिमी बारिश हुई, जबकि बोकारो में 16 मिमी, जमशेदपुर में पांच मिमी और रांची में छिटपुट बारिश हुई है. वहीं, मेदिनीनगर के तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है. बुधवार को रांची के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. रांची का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा. अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक-दो दिनों में मेदिनीनगर के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आयेगी, उन्होंने बताया कि दो तरफ से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (टर्फ) गुजर रहा है. एक टर्फ उत्तरी बिहार से तेलंगाना की और दूसरा टर्फ उत्तर प्रदेश से ओडिशा की और चल रहा है. इसी टर्फ के कारण झारखंड में दक्षिण-पूर्व हवा चलने लगी है. इससे गर्मी से राहत मिलने लगी है. 

दो जून तक मौसम रहेगा बदला हुआ

28 और 29 मई को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी भाग को छोड़ कर शेष भागों में गर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. जबकि 30 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. वहीं, 31 मई से दो जून तक राज्य में कहीं-कहीं बादल छाए रहने, तेज हवा चलने, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वज्रपात और आंधी को देखते हुए लोगों से सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

Previous article कहीं घटे दाम तो कहीं बढ़ी टेंशन, जानें 28 मई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
Next article ओझा बरांव गांव में आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel