[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

0
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग
झारखंड से अब ठंड भागेगी. एआई जेनरेटेड फोटो

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच राज्य के लगभग सभी हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है. पठारी और जंगली इलाकों में सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी.

संताल परगना में गर्मी की हल्की दस्तक

उत्तर-पूर्व झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. देवघर और धनबाद में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 28 से बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रहेगा. दुमका और गिरिडीह में दिन का तापमान 27-29 डिग्री के बीच रहेगा और रात में हल्की ठंड पड़ेगी. गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में भी ठंड का यही ट्रेंड बना रहेगा. यहां दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी.

पलामू प्रमंडल में दिन गर्म, रातें ठंडी

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. चतरा, गढ़वा और पलामू में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी. न्यूनतम तापमान कुछ जिलों में 10 डिग्री तक गिर सकता है. पलामू और चतरा में सुबह ठंड ज्यादा महसूस होगी. लातेहार और लोहरदगा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान 10-12 डिग्री के आसपास रह सकता है. इस जोन में दिन और रात के तापमान में साफ अंतर देखने को मिलेगा.

रांची-हजारीबाग में मौसम रहेगा सुहाना

सेंट्रल झारखंड में आने वाले पांच दिन मौसम के लिहाज से काफी बैलेंस रहने वाले हैं. रांची में अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर 28 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के आसपास बना रहेगा. हजारीबाग और बोकारो में भी यही स्थिति रहेगी. खूंटी और गुमला में रात का तापमान सबसे कम रह सकता है. गुमला में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाने का अनुमान है, जिससे सुबह हल्की ठंड महसूस होगी. रामगढ़ में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा. यह इलाका घूमने-फिरने और आउटडोर एक्टिविटी के लिए आने वाले दिनों में काफी अनुकूल माना जा सकता है.

कोल्हान में गर्मी का असर तेज

दक्षिणी झारखंड कोल्हान क्षेत्र में गर्मी का असर बाकी झारखंड के मुकाबले अधिक दिखाई देगा. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में अधिकतम तापमान लगातार 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है. दिन में तेज धूप और हल्की गर्मी होगी. न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी. सिमडेगा में भी अधिकतम तापमान 28 से बढ़कर 30 डिग्री तक जा सकता है और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री के बीच रहेगा. कोल्हान क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब धीरे-धीरे ठंड के कपड़ों से राहत मिल सकती है.

अब ठंड की विदाई तय

पूरे झारखंड के हिसाब से देखें, तो अब ठंड की विदाई तय है. अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी. सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी. कोल्हान और पलामू क्षेत्र सबसे गर्म रहेंगे. गुमला, खूंटी और पलामू में सुबह ठंड ज्यादा महसूस होगी. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव मौसम के ट्रांजिशन फेज का संकेत है, जहां राज्य ठंड से निकलकर धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के दो चहेते- रोक रहे यूएस-इंडिया ट्रेड डील, अमेरिकी सांसद का ऑडियो लीक; ट्रंप के बारे में भी किया खुलासा

बच्चे और बुजुर्ग सावधानी बरतें

झारखंड से धीरे-धीरे ठंड की विदाई हो रही है, लेकिन, बच्चे और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह के समय हल्का गर्म कपड़ा पहनकर ही घर से निकलें. दोपहर में धूप तेज हो सकती है. इसलिए पानी अपने साथ रखें. बुजुर्ग और बच्चे सुबह की ठंड में सावधानी बरतें. किसान भाई फसल की सिंचाई और कटाई में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखें.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel