[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड झारखंड में गर्मी से हाल बेहाल, कई जिलों में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट 

झारखंड में गर्मी से हाल बेहाल, कई जिलों में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट 

0
झारखंड में गर्मी से हाल बेहाल, कई जिलों में लू और आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम की सांकेतिक तस्वीर

Jharkhand Weather : झारखंड में मई महीने की भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने और खराब चापाकलों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं. 

सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिए निर्देश

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही किसी भी गांव, टोले या मोहल्ले में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए.

खराब चापाकलों की मरम्मत के आदेश

सीएम ने बंद पड़े चापाकलों की जल्द मरम्मत कराने और ग्रामीण इलाकों में वैकल्पिक जल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े.

इस साल मई में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को रांची, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो में दोपहर बाद तेज हवा चलने और गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा व साहिबगंज में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने, वज्रपात होने और गरज के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने उक्त जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है. यह स्थिति 29 मई तक बनी रह सकती है. इस बीच शनिवार को भी राज्य में सबसे गर्म जिला मेदिनीनगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अंडमान पहुंचा मॉनसून, झारखंड में 7 से 10 जून तक एंट्री

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है. इसके 26 मई तक केरलम पहुंचने की संभावना है. वहीं झारखंड में मॉनसून 7 से 10 जून के बीच संताल परगना के रास्ते प्रवेश कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने का निर्देश, JBVNL निदेशक ने किया सबस्टेशनों का निरीक्षण

यह भी पढ़ें: झारखंड में बालू को लेकर बड़ा खेल, स्टॉक यार्ड में बालू ही नहीं तो नीलामी का टेंडर कैसे निकाला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel