[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जिले में पेयजल की कमी दूर करने के लिए युद्धस्तर पर करें कार्य : डीडीसी

जिले में पेयजल की कमी दूर करने के लिए युद्धस्तर पर करें कार्य : डीडीसी

0
जिले में पेयजल की कमी दूर करने के लिए युद्धस्तर पर करें कार्य : डीडीसी

फोटो – 10 बैठक करते डीडीसी निरंजन कुमार व अन्य संवाददाता, जामताड़ा. डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चापानल मरम्मत, जलापूर्ति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 एवं जल जीवन मिशन पर बैठक हुई. डीडीसी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल की कमी नहीं हो इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की. खराब पड़े नलकूपों/ चापनलों की मरम्मत के लिए ईई को निर्देश दिया. क्लस्टर एसवीएस एवं एमवीएस योजनाओं की समीक्षा करते हुए बंद योजनाओं को चालू करने सहित सभी कनीय अभियंताओं को प्रखंड स्तर पर आवासन करने का निर्देश दिया. शहरी जलापूर्ति को सुचारू रखने एवं चापनलों को दुरुस्त रखने के साथ-साथ विभिन्न निविदा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 छुटे हुए लाभुकों की जांच कर ऑनलाइन सेंशन करने को कहा. ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल प्रबंधन के आधार पर 5 स्टार करने के अलावा जामताड़ा जिला अन्तर्गत प्रत्येक प्रखंड स्तर पर एक मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर स्थल चयन करने काे कहा. मौके पर ईई अनूप कुमार महतो, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सोमा खंडेत सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel