[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जामताड़ा व मिहिजाम के 67 बूथों पर वोटिंग आज

जामताड़ा व मिहिजाम के 67 बूथों पर वोटिंग आज

0
जामताड़ा व मिहिजाम के 67 बूथों पर वोटिंग आज

जामताड़ा. जिले के जामताड़ा नगर पंचायत व मिहिजाम नगर परिषद में सोमवार को नगरपालिका चुनाव के तहत मतदान होगा. मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटिका व अन्य निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराकर कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. इस दौरान डीसी रवि आनंद, एसपी राज कुमार मेहता, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, सामान्य प्रेक्षक संजय पाण्डेय व विभूति मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. पोलिंग पार्टियां निर्धारित समय पर पहुंचीं और मतदान केंद्रवार टेबल पर सामग्री का मिलान कर प्राप्त किया. प्रशासन से प्रखंडों से पोलिंग पार्टियों को लाने के लिए वाहनों की समुचित व्यवस्था की गयी थी. मिहिजाम नगर परिषद में 37056 तथा जामताड़ा नगर पंचायत में 26467 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जामताड़ा में 16 वार्डों के 28 केंद्र और मिहिजाम में 20 वार्डों के 39 केंद्र बनाये गये हैं. मिहिजाम में 10 सामान्य, 23 संवेदनशील व 6 अति संवेदनशील केंद्र हैं. जामताड़ा में 4 सामान्य, 16 संवेदनशील व 8 अति संवेदनशील केंद्र चिह्नित किये गये हैं. अध्यक्ष पद के लिए जामताड़ा में छह और मिहिजाम में 16 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है. 21 फरवरी शाम 5 बजे से 24 फरवरी सुबह 7 बजे तक ड्राइ डे घोषित किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel