[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जलमीनार में स्विच नहीं मिलने पर निदेशक ने नाराजगी जतायी

जलमीनार में स्विच नहीं मिलने पर निदेशक ने नाराजगी जतायी

0
जलमीनार में स्विच नहीं मिलने पर निदेशक ने नाराजगी जतायी

प्रतिनिधि, नारायणपुर जिलास्तरीय जांच टीम ने शनिवार को प्रखंड के पोस्ता व झिलुवा पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान जहां योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियां मिली. वहां संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए जल्द सुधार का निर्देश दिया गया. वहीं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना भी की गयी. झिलुवा पंचायत में डीआरडीए निदेशक विजय कुमार व प्रशिक्षु उपसमाहर्ता नेहा कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जन वितरण प्रणाली की दुकान तथा मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण किया. इस क्रम में एकतारा खास गांव में मेघू महतो की जमीन पर निर्माणाधीन डोभा योजना का जायजा लिया. डीआरडीए निदेशक ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि डोभा की खुदाई निर्धारित मानक के अनुसार पूरी करें. मोहनपुर में 15वें वित्त आयोग मद से निर्मित सोलर आधारित जलमीनार की भी जांच की गयी. जलमीनार में ऑटोकट स्विच सेंसर नहीं पाये जाने पर डीआरडीए निदेशक ने नाराजगी जतायी. पंचायत सचिव को 24 घंटे के भीतर सेंसर लगाकर व्यवस्था दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया. कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पोस्ता पंचायत में डीएसओ कयूम अंसारी ने विभिन्न विकास योजनाओं, पंचायत भवन में उपलब्ध संसाधनों तथा अभिलेखों की जांच की. मौके पर प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता, जेइ रवि उरांव, गौतम कुमार मंडल, झिलुवा मुखिया वीरेंद्र प्रताप हेंब्रम, पोस्ता मुखिया बबीता हेंब्रम, पंचायत सचिव पानेश्वर मरांडी सहित अन्य थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel