[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा आत्मा में रिक्त पदों को भरने के लिए करें आवश्यक कार्यवाही : डीसी

आत्मा में रिक्त पदों को भरने के लिए करें आवश्यक कार्यवाही : डीसी

0
आत्मा में रिक्त पदों को भरने के लिए करें आवश्यक कार्यवाही : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आत्मा के तहत डिस्ट्रिक्ट एक्सटेंशन वर्क प्लान, अंतर राजकीय प्रशिक्षण, जिला स्तरीय प्रशिक्षण, प्रत्यक्षण, जिला स्तरीय परिभ्रमण, कृषक क्षमता विकास एवं ज्ञानवर्धन, जिला स्तरीय प्रदर्शनी, किसान मेला, फल एवं सब्जी प्रदर्शनी, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन, किसान गोष्ठी, कृषक पाठशाला, जिला स्तर पर विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति पर विमर्श किया गया. वहीं जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन क्रियान्वयन समिति से संबंधित विभिन्न खाद्य, पोषण एवं सुरक्षा, धान, दलहन, मोटा अनाज, पोषक अनाज एवं तिलहन के वार्षिक कार्य योजना पर विमर्श कर प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. बैठक में डीसी ने आत्मा अंतर्गत जिला एवं प्रखंड स्तर में रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए उसे शीघ्र भरने के लिए कृषि विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, डीएओ लव कुमार, उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, डीपीएम राहुल कुमार, गणेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel