[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा मिष्ठान व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर छिनतई, शिकायत दर्ज

मिष्ठान व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर छिनतई, शिकायत दर्ज

0
मिष्ठान व्यवसायी से पिस्तौल के बल पर छिनतई, शिकायत दर्ज

मिहिजाम. रेलनगरी चित्तरंजन के प्रसिद्ध मिष्ठान व्यवसायी मंटू घोष के रिश्तेदार से बीती रात बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. रात्रि करीब 10:30 बजे मिष्ठान व्यवसाय जयदेव चौधरी नॉर्थ मार्केट स्थित मिठाई दुकान बंद कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दरम्यान 61 नंबर रास्ता के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका. बदमाशों ने उनके गले को जबरन दबाते हुए पिस्तौल दिखाया. पॉकेट सर्च कर मोबाइल, नकद करीब 1100 रुपये और स्कूटी छीनकर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये. अचानक हुई इस घटना से व्यवसायी बुरी तरह घबरा गये. घर आकर परिजनों को इस घटना से अवगत कराया. मामले में चित्तरंजन पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है. चित्तरंजन पुलिस छिनतई की घटना सामने आने पर पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel