[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

0
10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में समारोह आयोजित कर इस वर्ष सीबीएसइ 10वीं व 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीइओ डॉ गोपाल कृष्ण झा एवं विशिष्ट अतिथि डीएसइ राजेश कुमार पासवान, प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने किया. मौके पर 90 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले बारहवीं के विद्यार्थी रिकिता दत्ता, देवाशीष कुमार, गौरव कुमार गोराईं, केशव कुमार, संजय कुमार मंडल, रितिका पोद्दार, अनिरुद्ध कुमार एवं दसवीं के विद्यार्थी अनिका गुप्ता, आशीष गुप्ता, अभिनव सुमन, अंकिता गोराईं, निष्ठा, आर्या अतुल्य, पूजा कुमारी, आराध्या, संजय मंडल, आदित्य राज, उत्कृष्ट कुमार, अभिषेक मंडल, महावीर मंडल, सुदीप लायक, श्रेयांश कुमार, अनुभव भैया, हर्षिता चंद्रा, राज गौरव, कौशल कुमार राय एवं अथर्व भारद्वाज को मेडल, प्रशस्ति-पत्र, कलम एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. डीइओ ने कहा कि डीएवी विद्यालय प्रति वर्ष उत्कृष्ट परिणाम प्रदान करता रहा है. यहां के शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्प हैं, जिन प्रतिभाओं को आज सम्मानित किया गया है, समाज के लिए इनका भी कुछ दायित्व है. क्योंकि बच्चे समाज के धरोहर हैं. डीएसइ ने कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल अंक प्राप्त करना नहीं है. बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज की उन्नति के लिए कर्म करते रहना है. प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि सम्मान से उत्साह में वृद्धि होती है. इन विद्यार्थियों ने जामताड़ा का नाम रोशन किया है. इन्हें और इनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देता हूं. मौके पर कमलेश प्रसाद, संजीव कुमार, भोला महतो, मनोज कुमार पाण्डेय, सुमन झा, प्रदीप्तो दास, पिंटू कुमार यादव, कृष्ण कन्हैया पाण्डेय, गणेश चंद्र गोराईं, सहित छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel