[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा बैंकिंग सेवा से जिले के शत-प्रतिशत गांवों व पंचायतों को करें सुदृढ़ : डीसी

बैंकिंग सेवा से जिले के शत-प्रतिशत गांवों व पंचायतों को करें सुदृढ़ : डीसी

0
बैंकिंग सेवा से जिले के शत-प्रतिशत गांवों व पंचायतों को करें सुदृढ़ : डीसी

जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई. डीसी ने जिले में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली. कहा कि जिले के शत-प्रतिशत गांव, पंचायतों में जहां बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केंद्र व बैंकिंग सेवा उनके दायरे के पहुंच के बाहर है, वैसे गांवों में बैंकिंग सेवा सुदृढ़ करें. सीडी रेशियो (ऋण जमा अनुपात) की समीक्षा के दौरान विभिन्न बैंकों के सीडी रेशियो कम रहने पर नाराजगी व्यक्त की. बैंकों से अपनी भूमिका को समझ कर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की ओर से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व आम लोगों तक सुलभ पहुंच के लिए बैंकों की भूमिका काफी अहम है. ऐसे में बैंक अपनी भूमिका को समझे. संवेदनशीलता से कार्य करे. बैंकर्स ग्राहकों से दोस्ताना व्यवहार करें. उन्हें दुत्कारें नहीं, यह काफी गंभीर विषय है. लोगों की परेशानी को समझें उनका निष्पादन करें. जिले में संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए संबंधित विभाग, कार्यालय से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा. डीसी ने कहा कि बैंकों के सकारात्मक सहयोग से समय पर सरकारी योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन किया जा सकता है. बैंकों की लापरवाही से योजनाओं की पूर्णता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उन्होंने कहा कि बैंक योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग करे.

केसीसी के अचीवमेंट संतोषप्रद नहीं पर जतायी गयी नाराजगी

डीसी ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अचीवमेंट की समीक्षा करते हुए संतोषप्रद उपलब्धि नहीं रहने पर कहा कि केसीसी किसानों के लिए आर्थिक सहायता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. किसानों की समस्याओं को समझने की आवश्यकता है. उन्होंने बैंकों को संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने स्तर पर कार्य करते हुए केसीसी ऋण से संबंधित जितने भी लंबित आवेदन हैं, उसका निष्पादन जल्द से जल्द करें. कहा कि पीएम किसान से संबंधित लाभुकों को भी केसीसी का लाभ दें. इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें. पीएमइजीपी में लक्ष्य पूर्ण करने को कहा. मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार, डीएओ लव कुमार, डीसीओ सुजीत कुमार सिंह, एलडीएम राजेश कुमार, जेएसएलपीएस डीपीएम राहुल रंजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel