[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जामताड़ा में देर रात सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत 

जामताड़ा में देर रात सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत 

0
जामताड़ा में देर रात सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत 
जामताड़ा में पलटा ट्रैक्टर

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रात करीब 1:00 बजे एक खाली ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब के पास पलट गया, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही जान चली गई. 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची 

हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, शुक्रवार अहले सुबह मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम 

मृतक की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधरिया निवासी हंसराज रजवार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि हंसराज रजवार मूल रूप से नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह गांव का निवासी था. वह लंबे समय से लोधरिया में रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

अवैध कारोबार को लेकर उठी चर्चाएं

घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.स्थानीय लोग दबी जुबान में बताते हैं कि रात के अंधेरे में लोधरिया, टुंडी और आसपास के सीमावर्ती गांवों से ट्रैक्टर चंपापुर, बूटबेरिया, चितामी और दूधपनिया तक आते-जाते रहते हैं. इन ट्रैक्टरों के जरिए बालू और लकड़ी के अवैध कारोबार की बात भी सामने आ रही है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel