[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा तीखे मोड़ पर स्कॉर्पियो व 407 में टक्कर, तीन घायल

तीखे मोड़ पर स्कॉर्पियो व 407 में टक्कर, तीन घायल

0
तीखे मोड़ पर स्कॉर्पियो व 407 में टक्कर, तीन घायल

प्रतिनिधि, मुरलीपहाड़ी नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जादूडीह स्थित मिसिर पहाड़ी के पास शनिवार शाम को स्कॉर्पियो व मालवाहक 407 वाहन के बीच टक्कर हो हो गयी. तीन लोग घायल हो गये. हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया. स्कॉर्पियो (जेएच10 सीपी 0271) पर सवार चार लोग मुरलीपहाड़ी से घर सहरपुर जा रहे थे. वहीं मालवाहक 407 वाहन (बीआर06 जीडी 0524) पाण्डेयडीह से मुरलीपहाड़ी आ रही थी. जादूडीह स्थित मिसिर पहाड़ी के तीखे मोड़ पर दोनों वाहन अचानक आमने-सामने आ गये. दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे. राहत कार्य में जुट गये. लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. घटना में स्कॉर्पियो सवार वसीम भाट, आशिक भाट और सद्दाम साह घायल हो गये. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया. इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel