[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन

0
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन

संवाददाता, जामताड़ा. दुर्गापूजा व दीपावली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-रक्सौल, सियालदह-गोरखपुर, आसनसोल-गोरखपुर और आसनसोल-पटना के बीच चार पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी. उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों से यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी. त्योहार पर घर जाने वालों की मांग पूरी होगी और पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. कहा कि इन सभी ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके. हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल : 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर से 15 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वहीं 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर से 16 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल : 03131 सियालदह-गोरखपुर स्पेशल : 30 सितंबर से 18 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को शाम 6:15 बजे सियालदह से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल : 01 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे सियालदह पहुंचेगी. यह ट्रेन भी दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल : 03527 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल : 26 सितंबर से 07 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वहीं 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल : 27 सितंबर से 08 नवंबर के बीच प्रत्येक शनिवार को सुबह 6:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और उसी दिन रात 8:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी. आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल : 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल : 19 अक्टूबर से 09 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और शाम 8:15 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल : 19 अक्टूबर से 09 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार को रात 9:55 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन भी चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel