[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जामताड़ा के आवासकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

जामताड़ा के आवासकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

0
जामताड़ा के आवासकर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

लंबित मांगों को लेकर आवास विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन संवाददाता, जामताड़ा जामताड़ा में राज्य आवास कर्मी संघ के प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में आवास विभाग से जुड़े कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया. कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए नियमित रूप से कार्यालयी कार्य संपादित किया. इस दौरान जिला आवास संघ के अध्यक्ष सिराज अंसारी, सचिव शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष महेश वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की. जिला आवास संघ अध्यक्ष सिराज अंसारी ने कहा कि आवास कर्मियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. सेवा शर्तों में सुधार, लंबित देयकों का भुगतान तथा कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने को लेकर कई बार विभागीय स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि काला बिल्ला लगाकर कार्य करना शांतिपूर्ण विरोध का प्रतीक है और यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जायेगा. संघ के सचिव शैलेश कुमार ने कहा कि कर्मी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं की अनदेखी से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है. वहीं कोषाध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि संघ का उद्देश्य आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा पहुंचाना नहीं है. फिलहाल सभी कर्मी नियमित रूप से कार्य कर रहे हैं, परंतु समाधान नहीं निकलने की स्थिति में राज्य स्तर के निर्देशानुसार आगे की रणनीति तय की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel