[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा मिहिजाम पुलिस ने अपराध की फिराक में बैठे युवक को दबोचा

मिहिजाम पुलिस ने अपराध की फिराक में बैठे युवक को दबोचा

0
मिहिजाम पुलिस ने अपराध की फिराक में बैठे युवक को दबोचा

– मैगजीन लगा हुआ देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन सहित आठ जिंदा कारतूस जब्त संवाददाता, जामताड़ा. मिहिजाम पुलिस ने अपराध की फिराक में बैठे युवक को हांसीपहाड़ी से मैगजीन लगा हुआ अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक पिस्टल के साथ मिहिजाम थानांतर्गत हांसीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के तरफ घूम रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए छापेमारी की गयी. हांसीपहाड़ी के पहाड़ी शिव मंदिर पहुंचकर पहाड़ की घेराबंदी की गयी तो पहाड़ पर एक युवक संदिग्ध पाया गया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. पुलिस टीम ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ा. पकड़ाये युवक की पहचान शिव मंदिर कानगोई, थाना मिहिजाम के राहुल राज के रूप में हुई. राहुल राज की तलाशी लेने पर उसके बाएं कमर से मैगजीन लगा हुआ एक अवैध देसी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस एवं एक स्क्रीन टच मोबाइल जब्त किया गया, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध मिहिजाम थाना कांड संख्या- 17/2026, धारा 25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व में मिहिजाम थाना कांड संख्या-17/2025, 07 मार्च 25, धारा 126(2)/109/352/351(2)/ 351(3)/61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वे जेल से जमानत पर बाहर आए थे. मौके पर इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सहित अन्य थे. छापामारी दल में मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, एसआइ किशन कुमार, गुलशन कुमार सिंह, एएसआइ सुबेदार प्रसाद, आरक्षी दीपक कुमार साह, निरोज मुर्मू, मनबोध कुमार सिंह, रजनीश कुमार, राजीव आनंद आदि शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel