[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जामताड़ा के लोगों में महंगाई की चिंता

10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जामताड़ा के लोगों में महंगाई की चिंता

0
10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जामताड़ा के लोगों में महंगाई की चिंता

– पेट्रोल 105 रुपये प्रति लीटर के पार, डीजल भी पहुंचा 100 रुपये संवाददाता, जामताड़ा. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है. इस का असर अब जामताड़ा जिले में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. लगातार बढ़ते ईंधन के दामों ने आम लोगों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और छोटे व्यवसायियों की चिंता बढ़ा दी है. बढ़ती कीमतों के कारण जहां लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, वहीं परिवहन और बाजार व्यवस्था भी प्रभावित होने लगा है. जिले में 14 मई को पेट्रोल की कीमत 98 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर थी, जो 25 मई तक बढ़कर 105 रुपये 04 पैसे हो गया. इसी तरह प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 रुपये 25 पैसे से बढ़कर 114 रुपये 74 पैसे हो गया. वहीं डीजल का दाम 93 रुपये 07 पैसे से बढ़कर 100 रुपये 94 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गया है. हालांकि, सोमवार को जिले के पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों जैसी ही स्थिति देखने को मिली. लोगों को जरूरत के अनुसार पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है. फिलहाल जिले में ईंधन की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है. किसी प्रकार की किल्लत नहीं है. इधर, लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ने लगा है. बस, ऑटो और निजी वाहनों के किराये में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू हो गया है. माल ढुलाई महंगी होने से बाजार में रोजमर्रा के वस्तुओं की कीमतों पर भी असर दिखाई देने लगा है. खासकर मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना सफर करने वालों की परेशानी बढ़ गयी है. पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल का स्टॉक है उपलब्ध : संचालक बुधुडीह स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के संचालक नरेंद्र गुटगुटिया ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक उपलब्ध है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. क्या कहते हैं चैंबर अध्यक्ष यदि इसी तरह ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहा तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है. ट्रांसपोर्ट में भाड़े की बढ़ोतरी होगी. इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा. – संजय अग्रवाल, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ काॅमर्स जामताड़ा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें – तिथि पेट्रोल डीजल प्रिमियम 14 मई – 98.35 रुपये 93.07 रुपये 107.25 रुपये 15 मई – 101.41 रुपये 96.21 रुपये 110.31 रुपये 19 मई – 102.30 रुपये 97.15 रुपये 111.20 रुपये 23 मई – 103.18 रुपये 98.11 रुपये 112.08 रुपये 25 मई – 105.04 रुपये 100.94 रुपये 114.74 रुपये

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel