[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा पीडीएस डीलर लाभुकों को सही मात्रा में उपलब्ध करायें खाद्यान्न : निदेशक

पीडीएस डीलर लाभुकों को सही मात्रा में उपलब्ध करायें खाद्यान्न : निदेशक

0
पीडीएस डीलर लाभुकों को सही मात्रा में उपलब्ध करायें खाद्यान्न : निदेशक

प्रतिनिधि, नारायणपुर. सरकार की जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी एवं मजबूत बनाए रखने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग पूरी तरह गंभीर है. शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर स्थित झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड (जेएसएफसीएससीएल) के गोदाम का विभागीय निदेशक दिलीप कुमार तिर्की ने निरीक्षण किया. निदेशक ने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न के रख-रखाव, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, आगम-निर्गम रजिस्टर, साफ-सफाई एवं भंडारण प्रणाली की विस्तार से जांच की. उन्होंने गोदाम में रखे अनाज की गुणवत्ता एवं वितरण प्रक्रिया की जानकारी ली. कहा, सरकार की प्राथमिकता है प्रत्येक कार्डधारकों को समय पर और सही मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाय. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. निदेशक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गयी. निरीक्षण के बाद निदेशक स्थानीय पीडीएस दुकानदार मनोज रजक के दुकान पहुंचे. वहां उन्होंने स्टॉक पंजी, वितरण रजिस्टर, खाद्यान्न वितरण की स्थिति सहित लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की. उन्होंने पीडीएस दुकानदार से कहा कि लाभुकों के बीच पारदर्शी तरीके से नियमित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें. सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है. मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन, सहायक गोदाम प्रबंधक जयदेव मुर्मू, इमरान अंसारी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel