[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा आठ हल्कों में सिर्फ दो अंचल निरीक्षक, कामकाज प्रभावित

आठ हल्कों में सिर्फ दो अंचल निरीक्षक, कामकाज प्रभावित

0
आठ हल्कों में सिर्फ दो अंचल निरीक्षक, कामकाज प्रभावित

प्रतिनिधि, नारायणपुर. अंचल कार्यालय इन दिनों कर्मियों की भारी कमी से जूझ रहा है. अंचल के आठ हल्कों में महज दो अंचल निरीक्षक ही कार्यरत हैं और दोनों जिला भू-अर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिए गए हैं. ऐसे में अंचल कार्यालय का नियमित कार्य प्रभावित हो गया है. भूमि से जुड़े कार्यों के निष्पादन में विलंब हो रहा है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, नारायणपुर अंचल अंतर्गत कुल आठ हल्का क्षेत्र हैं. वर्तमान में यहां दो अंचल निरीक्षक निरंजन कुमार मिश्रा और मिहिर सोरेन कार्यरत हैं, लेकिन दोनों को जिला भू-अर्जन कार्यालय में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. निरंजन कुमार मिश्रा को सोमवार, बुधवार और गुरुवार को भू-अर्जन संबंधी कार्य के लिए भेजा गया है. वहीं मिहिर सोरेन को सप्ताह में पांच दिन भू-अर्जन सत्यापन में लगाया गया है. इसके चलते अंचल स्तर पर प्रतिवेदन, भूमि विवाद निपटान, सीमांकन, दाखिल-खारिज पूरी तरह प्रभावित है. सीओ देवराज गुप्ता ने स्वीकार किया है कि कर्मियों की कमी से कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बताया कि उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel