[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा एनडीआरएफ ने आपदाओं से निबटने के लिए की मॉक ड्रिल

एनडीआरएफ ने आपदाओं से निबटने के लिए की मॉक ड्रिल

0
एनडीआरएफ ने आपदाओं से निबटने के लिए की मॉक ड्रिल

संवाददाता, जामताड़ा. एनडीआरएफ 9वीं वाहिनी की टीम ने समाहरणालय परिसर में प्राकृतिक आपदाओं से निबटने को लेकर मॉक ड्रिल की और अभ्यास किया. इस अवसर पर डीसी रवि आनंद, सहायक कमांडेंट, 9वीं वाहिनी ने भाग लिया. मॉक ड्रिल के दौरान डीसी ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम ने जिला प्रशासन के साथ अर्थक्विक को लेकर मॉक अभ्यास किया. मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा के दौरान अंतर-एजेंसी से समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. ऐसा अभ्यास हमें अपनी कमियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का मौका देता है. कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आपदा राहत कार्य के दौरान स्वयं भी दुर्घटना के शिकार बन जाते हैं, ऐसी स्थितियों से निबटने के लिए ऐसे मॉक अभ्यास जरूरी हैं. वहीं, एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि हरेक साल एनडीआरएफ की ओर से आपदा से राहत व बचाव को लेकर प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाता है, जामताड़ा प्रशासन के साथ मॉक ड्रिल के जरिए आपदा से निबटने के लिए डेमोस्ट्रेशन किया गया. जिला प्रशासन जामताड़ा आपदा से निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मौके पर डीएफओ राहुल कुमार, डीडीसी निरंजन कुमार, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel