[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा मंत्री ने नारायणपुर में 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

मंत्री ने नारायणपुर में 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

0
मंत्री ने नारायणपुर में 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

प्रतिनिधि, नारायणपुर. जिला योजना अनाबद्ध निधि से नारायणपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को 17 जनकल्याणकारी योजनाओं का एक साथ शिलान्यास किया गया. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने ऑनलाइन योजनाओं की आधारशिला रखी. क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. मंत्री ने कहा कि बजट सत्र में व्यस्तता के कारण अलग-अलग गांवों में जाकर शिलान्यास करना संभव नहीं था, इसलिए सभी योजनाओं का एक साथ शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि सत्र समाप्त होने के बाद वे स्वयं क्षेत्र का दौरा कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि पूर्व में जामताड़ा जिले को अनटाइड फंड के तहत दो करोड़ रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये किया गया है. भविष्य में इसे 24 करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, पलाश मार्ट जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में नारायणपुर को हाई-टेक अस्पताल, आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात देने का प्रयास किया जायेगा. साथ ही नारायणपुर को अनुमंडल का दर्जा दिलाने की दिशा में भी पहल जारी है. इस दौरान समाजसेवी राघवेंद्र नारायण सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर कांग्रेस नेता बीरबल अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, गोपी दत्ता आदि थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel