[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा 24 घंटे से अधिक समय से मिहिजाम पूरी तरह है ब्लैक आउट

24 घंटे से अधिक समय से मिहिजाम पूरी तरह है ब्लैक आउट

0
24 घंटे से अधिक समय से मिहिजाम पूरी तरह है ब्लैक आउट

फोटो – 15 खराब विद्युत तार प्रतिनिधि, मिहिजाम. पिछले 24 घंटे से अधिक समय से मिहिजाम नगर पूरी तरह ब्लैक आउट हो गया है. बिजली नहीं रहने से लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार की संध्या आयी तेज आंधी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने व विद्युत खंभों व तारो को क्षति पहुंचने की घटना से विभाग अभी उबर नहीं पाया है. जामताडा-मिहिजाम के बीच 33 हजार विद्युत संचरण लाइन में तकनीकी खराबी व इंसुलेटर पंक्चर होने के कारण भी विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल करने में बाधा उत्पन्न हुई है. विभाग के मुताबिक पांच स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर होने की शिकायत पर दुरुस्त किया गया है. इधर नगर के कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूट कर विद्युत तारों पर गिरने तथा मुख्य मार्ग पर विद्युत खंभे को नुकसान पहुंचने पर विभाग ने इसे काम चलाऊ अवस्था में दुरुस्त कर दिया था. विभाग के कर्मी दिन भर जगह-जगह फॉल्ट ढूंढने में जुटे थे. काफी मशक्कत के बाद रात्रि करीब 8 बजे नगर में विद्युत की आपूर्ति चालू हो पायी है. इधर 24 घंटे से अधिक समय तक विद्युत नहीं रहने से लोगों के कामकाज व नगर का व्यवसाय भी प्रभावित हो गया. पुराने व जर्जर तारों ने विभाग की बढ़ायी मुसीबत पिछले कई दिनों से आंधी बारिश का सिलसिला जारी है. तेज आंधी बारिश से विद्युत खंभों व तारों को नुकसान हो रहा है. रही सही कसर नगर के अधिकांश इलाकों में पुराने जर्जर तारों ने पूरी कर रखी है. जर्जर तारों के कारण आंधी व बारिश की मार नहीं झेल पा रहा है, जिससे जगह-जगह तारों के टूट कर गिरने की समस्या उत्पन्न हो रही है. नगर के मुख्य बाजार इलाका मेनरोड की हालात अत्यंत दयनीय है. बाजार इलाके होकर मालवाही व अन्य वाहन गुजरते हैं. तारों के जर्जर रहने से कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है. इन तारों को बदलने का कार्य बीच मंझधार में ही रुका पड़ा है. स्थानीय लोग विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हैं. क्या कहते हैं पदाधिकारी अवर प्रमंडल विद्युत पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य बाजार इलाके के विद्युत तारों को बदलने का कार्य जल्द पूरा किया जायेगा. बारिश के कारण खराब हुए तारों को दुरुस्त कर सप्लाई प्रारंभ करा दिया गया है. -संतोष कुमार, विद्युत अवर प्रमंडल पदाधिकारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel