[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक जख्मी

जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक जख्मी

0
जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक जख्मी

प्रतिनिधि, नारायणपुर. जमीन विवाद में गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड परिसर में दो चचेरे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगा. घटना से प्रखंड परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, चिहूंटिया गांव निवासी शेख नूर और उसके चचेरे भाई जुबेर शेख के बीच पांच डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया जा चुका है. गुरुवार को दोनों किसी कार्य से प्रखंड परिसर पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों की आमना-सामना हो गयी. जमीन विवाद को लेकर कहा सुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. शेख नूर ने आरोप लगाया कि उसने जमीन कब्जा करने संबंधी दिए गए आवेदन के बारे में पूछताछ की, जिससे जुबेर शेख नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा. वहीं जुबेर शेख का कहना है कि उसके पिता के हिस्से की जमीन को शेख नूर ने बेच दिया है, जब उसने इसका विरोध किया तो शेख नूर ने उस पर हमला कर दिया. घटना के दौरान एक पक्ष का व्यक्ति घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा. प्रखंड परिसर में मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया. सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गयी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घायल का उपचार कराया गया है. दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel