[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा झामुमो कार्यकर्ता सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को बताएं : स्पीकर

झामुमो कार्यकर्ता सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को बताएं : स्पीकर

0
झामुमो कार्यकर्ता सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को बताएं : स्पीकर

नाला. लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने अफजलपुर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ग्रामीणों से मिले. विस अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने गांव, टोले और मोहल्ले में घर-घर जाकर सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा. मजबूती से महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार करने आग्रह किया. कहा कि झामुमो कार्यकर्ता एक-एक व्यक्ति से मिलें. शालीनता के साथ लोकप्रिय प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने का प्रयास करें. वहीं लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन ने आम लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगा. कहा कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूर, वृद्ध, विकलांग, छात्र, नौजवान के हित में कार्य कर रही है. सरकार के द्वारा कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है. कहा कि किसानों के पचास हजार तक का कृषि ऋण सरकार ने माफ किया. आने वाले समय में एक लाख तक ऋण माफ करने के लिए सरकार कदम बढ़ा चुकी है. वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य ने कहा कि वर्तमान सरकार एवं विधानसभा अध्यक्ष के प्रयास से इस क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. इससे पूर्व डबल इंजन की सरकार रहने के बावजूद नाला अफजलपुर मुख्य सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया था. कास्ता, सालुका, खैरा आदि गांवों का दौरा कर लोगों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel