[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जामताड़ा: एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा: एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

0
जामताड़ा: एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसपी शंभू कुमार सिंह व अन्य

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट 

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुनि सह साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह गांव स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी की. इस दौरान साइबर अपराध करते हुए तीन अपराधियों को रंगेहाथ दबोच लिया गया. 

मोबाइल और सिम कार्ड बरामद 

गिरफ्तार आरोपियों में मिरगा गांव निवासी राजेश मंडल, अजय मंडल और हीरालाल मंडल शामिल है. पुलिस ने इनके पास से सिम सहित आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

एपीके फाइल डाउनलोड होते ही होती थी ठगी 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर एलपीजी गैस नामक एपीके फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजते थे. फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की जाती थी. गिरोह का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था.

सभी आरोपी जेल भेजे गए 

इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 26/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया. छापेमारी दल में पुनि राजेश मंडल, पुअनि संजय कुमार सिंह, पुअनि कुंदन कुमार वर्मा, पुअनि हीरालाल महतो सहित साइबर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत

Previous article UAE पहुंचकर बोले पीएम मोदी- होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहना बहुत जरूरी
Next article Patna News : पुलिस और खनन विभाग का बड़ा प्रहार, अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel