[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा जामताड़ा: मिहिजाम में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

जामताड़ा: मिहिजाम में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

0
जामताड़ा: मिहिजाम में अनियंत्रित होकर पलटी कार, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
क्षतिग्रस्त कार

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के एनएच 419 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बोदमा पोल फैक्ट्री के पास तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

कोलकाता जा रहे थे लोग 

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल सात लोग सवार थे, जो देवघर जिले के मार्गोमुण्डा से कोलकाता जा रहे थे. बताया जाता है कि सुबह के समय बोदमा पोल फैक्ट्री के पास तीव्र मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क पर पलट गई. हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. कार में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel