[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड जामताड़ा झारखंड के 6 श्रमिकों का तमिलनाडु में हुआ था अपहरण, पुलिस ने सभी को बचाया

झारखंड के 6 श्रमिकों का तमिलनाडु में हुआ था अपहरण, पुलिस ने सभी को बचाया

0
झारखंड के 6 श्रमिकों का तमिलनाडु में हुआ था अपहरण, पुलिस ने सभी को बचाया
तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड के श्रमिकों को बचाया.

Jamtara Laborers Rescued in Tamilnadu: तमिलनाडु में कथित तौर पर अपहृत झारखंड के जामताड़ा के सभी 6 श्रमिकों को बचा लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक दिन पहले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आशंका जतायी थी कि इन सभी की जान को खतरा है, जिसके बाद पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचा लिया.

तमिलनाडु पुलिस ने किया था झारखंड पुलिस से संपर्क

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजू कुमार मेहता ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया. झारखंड पुलिस की जानकारी के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने सभी 6 मजदूरों को बचा लिया है. हालांकि, इस घटना में कथित रूप से शामिल अपराधी फरार हैं.

जामताड़ा के 6 श्रमिक जीविका कमाने गये थे तमिलनाडु

जामताड़ा के एसपी ने बताया कि सभी 6 श्रमिक जीविका के लिए तमिलनाडु गये थे. उनके जामताड़ा पहुंचने पर उनकी उम्र एवं अन्य विवरण का पता चल पायेगा. पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बचाये गये श्रमिक फिलहाल तमिलनाडु के सलेम थाने में हैं और उन्हें झारखंड वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी से की थी अपील

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से तत्काल हस्तक्षेप कर सभी 6 लोगों को बचाने का आग्रह किया. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था, जिसमें कहा था, ‘मेरे विधानसभा क्षेत्र जामताड़ा (नारायणपुर प्रखंड) के 6 बच्चों का तमिलनाडु में अपहरण हो गया है. अपहर्ता लगातार फिरौती की मांग कर रहे हैं. भयभीत परिवार ने 30,000 रुपए भी भेज दिये हैं.’

स्वास्थ्य मंत्री ने 6 लोगों के नाम और फोन नंबर बताये

उन्होंने जामताड़ा के 6 निवासियों के नाम और लेन-देन का विवरण भी साझा किया. डॉ इरफान अंसारी ने कहा, ‘इन मासूम बच्चों की जान खतरे में है.’ मंत्री ने बताया कि इरफान अंसारी, जहीर अंसारी, अरबाज अंसारी, किस्मत अंसारी, इरशाद अंसारी और उल्फत अंसारी का अपहरण किया गया है. उन्होंने मोबाइल नंबर भी साझा किये, जो बंद पाये गये.

इसे भी पढ़ें

गिरफ्तारी से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर सोता था गोड्डा का खेमचंद, गाजीपुर में मुठभेड़ में हुआ घायल

मानसून की बारिश में झारखंड में सर्पदंश के मामले बढ़े, 4 की मौत, विषैले सांपों से कैसे बचें

झारखंड के 9 जिलों में आसमानी बिजली ने ले ली 11 लोगों की जान, 6 घायल

Durga Puja 2025: रांची में इस जगह मां दुर्गा के भक्त देखेंगे वेटिकन सिटी, पंडाल का हुआ भूमि पूजन

Previous article Muzaffarpur : तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से पिकअप रेलिंग तोड़ नदी में गिरी, युवक की मौत
Next article Saran News : पैसे के विवाद को लेकर दो युवकों पर चाकू से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel